
कानपुर।।पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा थाना किदवई नगर व थाना गोविंद नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई.
भीड भाड वाले स्थान पर पैदल गश्त करते हुए डीसीपी साउथ ने क्षेत्र का जायजा लिया
डीसीपी साउथ के निर्देशन में गश्त में शामिल पुलिस दल के द्वारा शराब की दुकानों के आसपास चेकिंग की गई।
तथा सार्वजनिक स्थान पर व वाहन में बैठकर शराब पीने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई.
साथ ही दुकानदारों को 10 बजे के बाद दुकान न खोलने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई.
डीसीपी साउथ की पैदल गश्त से जनमानस के बीच सुरक्षा का संदेश गया.
इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त बाबू पुरवा व संबंधित प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे.

