
उन्नाव।।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (सुकमा) नक्सली हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवान सुशील कुमार की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कोरारी स्थित स्मारक भवन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद की पत्नी व बच्चों को किया सम्मानित।

6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (अब सुकमा जिला) के ताड़मेटला में नक्सलियों के सबसे बड़े हमले में शहीद हुए उन्नाव के कोरारी कलां निवासी सीआरपीएफ (CRPF) के बहादुर जवान सुशील कुमार की शहादत को हर साल याद किया जाता है। वे उन 76 जवानों में शामिल थे, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी।

सोमवार को पुण्यतिथि पर उनके स्मारक परिसर में समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पड़री कला के पूर्व प्रधान रानू त्रिवेदी तथा ऋतु फाउंडेशन के सदस्यों ने शहीद की पत्नी सुनीता, बेटी सौम्या और बेटे नवनीत को सम्मानित किया गया। रानू त्रिवेदी से ग्राम वासियों ने सोलर लाइट की मांग की।रानू त्रिवेदी ने तुरंत ही परिसर के लिए सोलर लाइट उपलब्ध कराई। इस अवसर पर अशोक सिंह, राकेश सिंह, अनुज यादव, अंकित कन्नौजिया अनिल गौतम, सुरेश कुशवाहा, सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।



