
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी, सर्विलांस टीम एवं थाना पुरवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अपने एक साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना 06 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे की है, जब पुरवा-अचलगंज मार्ग पर नहर पटरी के पास पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके साथी को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम इरफान अहमद (34 वर्ष), निवासी जाजमऊ, थाना चकेरी, कानपुर नगर तथा प्रेम सिंह (30 वर्ष), निवासी फिरोजाबाद बताया है। पूछताछ में सामने आया कि इरफान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी पुरवा भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इरफान अहमद के खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही



