
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।। रमजान माह एवं आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्य बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।
दिनांक 24.02.2026 को जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, तथा मधुपनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बीघापुर द्वारा थाना अचलगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा अचलगंज में प्रभारी निरीक्षक अचलगंज एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सतर्कता बनाए रखते हुए निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

