-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

बेचारे को मात्र 3 दिन हुआ था पोस्टिंग मिले हुए, ऊपर ही ऊपर मन में दबाव था कि थार लेना है या ब्लैक स्कॉर्पियो ।
96 घण्टे में ही ₹30 हजार घूस लेते गिरफ्तार हो गए।
ये हैं झारखंड के नए नवेले दरोगा शैलेश कुमार। 19 जनवरी 2026 को नौकरी ज्वाइन की और 22 जनवरी 2026 को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया।
क्या शपथ लेते समय इनके मन में यही चल रहा था कि मुझे रिश्वत लेकर जल्द बड़ा आदमी बनना है, जो तीन दिन के अन्दर ही अपना ईमान और विवेक गिरा बैठे।



