
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।दिनांक 26.03.2026 को पीआरवी 6106 थाना अचलगंज को प्रातः लगभग 08:00 बजे प्रार्थी श्याम कुमार पुत्र स्व० रामनाथ नि० ग्राम ईश्वरीखेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उसका 13 वर्षीय पुत्र दिनांक 25.03.2026 को सायं लगभग 17:00 बजे से घर से कहीं चला गया है और वापस नहीं आया है। उक्त सूचना पर पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज को अवगत कराया गया, जिसके उपरांत थाना अचलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप लगभग 02 घंटे के भीतर दिनांक 26.03.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे बाबाखेड़ा मोड़ के पास से बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालक द्वारा बताया गया कि परीक्षा खराब होने के कारण वह भयवश घर से चला गया था। तत्पश्चात बरामद बालक को उसके परिजन को सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



