
उन्नाव।।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद उन्नाव में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उप जिला अधिकारी हसनगंज प्रज्ञा पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज शुचि गुप्ता,खंड विकास अधिकारी शशांक चौधरी चेयरमैन दिलीप लश्करी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह एवं अविनाश चौधरी ,तहसीलदार,श्याम लाल इंटर कॉलेज, नवाबगंज के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में नवाबगंज,बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

हसनगंज उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया,
मतदाता जागरूकता शपथ ली एवं छात्रों संग रैली निकाली।




