
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कैसरबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो शहर में वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
थाना कैसरबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी चोरी के वाहनों के साथ इलाके में मौजूद है। SI चन्दन कुमार मिश्रा के नेतृत्व वाली टीम ने रात करीब 11:50 बजे बटलर पार्क के पास घेराबंदी कर सिद्धार्थ सिंह 40 वर्ष को दबोच लिया। आरोपी मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है और वर्तमान में मोहनलालगंज में रह रहा था।
बरामदगी की सूची, हीरो स्प्लेंडर UP 32 NN 4085 स्कूटी फर्जी नंबर UP 32 LB 8326, असली नंबर PB 05 AJ 2432 दो स्मार्टफोन, iQOO और POCO कंपनी के नकदी जामा तलाशी में ₹150 बरामद।
पकड़ा गया आरोपी सिद्धार्थ सिंह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ लखनऊ के कैसरबाग और गोमतीनगर थानों में चोरी और धोखाधड़ी के 4 से अधिक गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस सफलता में SI चन्दन कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव, अरविन्द कुमार और प्रशान्त कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने अभियुक्त पर BNS की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।




