
लखनऊ, 09। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों की तथा दूसरी बैठक मनरेगा कोऑर्डिनेटर/एसआईआर कोऑर्डिनेशन कमेटी, जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों एवं विभाग/प्रकोष्ठों के चेयरमैनों की संयुक्त बैठक के रूप में संपन्न हुई।

बैठकें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में आयोजित हुईं। बैठक के प्रारंभ में अविनाश पाण्डेय एवं अजय राय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
बैठकों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, सुप्रिया श्रीनेत, संयुक्त सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मनोज त्यागी, राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, के0एल0 शर्मा, उज्जवल रमण सिंह, इमरान मसूद, तनुज पुनिया, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, कुंवर दानिश अली, ए0पी0 गौतम, रवि वर्मा, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, विवेक बंसल, संजय कपूर, पूर्व सदस्य विधान परिषद दीपक सिंह, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, निवर्तमान प्रदेश महासचिव (संगठन) अनिल यादव, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस उ0प्र0 के चेयरमैन मनोज यादव, अंकित तिवारी, अनस रहमान, संजय दीक्षित, मनीष हिंदवी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 अविनाश पाण्डेय ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और पार्टी के समक्ष पंचायत, एमएलसी तथा विधानसभा चुनावों की बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए एक स्पष्ट और प्रभावी रोडमैप तैयार किया जाना आवश्यक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आगामी 100 दिनों में प्रदेशभर में 30 से अधिक ‘संविधान संवाद रैलियां’ आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। संगठन सृजन पर बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि बीते आठ महीनों में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया गया है और इसी संगठन के बल पर कांग्रेस 2027 के चुनावी मैदान में उतरेगी।

12 जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों में प्रेसवार्ता कर 100 दिन की कार्ययोजना घोषित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बताया कि पहले प्रेसवार्ता होगी, इसके बाद जन्मदिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पंचायत चुनावों को लेकर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि यह जमीनी स्तर का चुनाव है, जो आने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा और दशा तय करेगा। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बताया कि पार्टी द्वारा गठित एसआईआर कोऑर्डिनेशन कमेटी वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर नजर रखने का कार्य करेगी।
एमएलसी चुनाव के संबंध में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाता तैयार करना ही इस चुनाव में सफलता का मूल मंत्र है। मनरेगा के विषय पर वॉर रूम इंचार्ज संजय दीक्षित ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है और इसके प्रभावों पर गंभीर चर्चा आवश्यक है।
कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ से प्रारंभ हुए ‘सेवा और बलिदान के 140 वर्ष’ कार्यक्रम को अब पूरे प्रदेश में विस्तार दिए जाने की जानकारी मनीष हिंदवी ने दी। बैठक को राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, अजय कुमार लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान मसूद, उज्जवल रमण सिंह, तनुज पुनिया, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, भगवती प्रसाद चौधरी, संजय कपूर, मनोज यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

