
लखनऊ। साप्ताहिक बाजार लगवाने वाले समिति अध्यक्ष मो० नदीम सिद्दीकी की जान पर बन आई जब कुछ दबंग लोगों ने उन्हें धमकी दी और मारने की कोशिश की। मामला बारा-विरखा में लगने वाली मंगल बाजार को स्थानांतरित करने से जुड़ा है, जहां साप्ताहिक बाजार लगाने वाले दुकानदारों को स्थानांतरित किया गया है।
समिति अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि इरशाद पुत्र मोहब्बत और उनके पुत्रों ने उन्हें धमकी दी और मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इरशाद ने तीन जगहों पर अपनी दावेदारी दिखाते हुए कहा कि उन्हें तीन जगहें चाहिए, नहीं तो तुम्हे मरवा देंगे।
नदीम सिद्दीकी ने कहा मैंने अपनी जान बचाने के लिए गाडी में बैठकर भागना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों की वजह से मेरी जान बच सके जो लोग मेरे साथ थे उन्होंने मेरी जान बचाकर वहां से मुझे निकला वरना वह दबंगों की फौज बड़ी थी और दबंग से मेरी जान को खतरा है। उन्होंने खुले चेतावनी दी है कि तुम्हें पैसा फेंक के मरवा देंगे।
समिति अध्यक्ष ने कहा कि इरशाद और उनके पुत्रों का दबंगई का यह पहला मामला नहीं है, उन्होंने पहले भी कई लोगों को धमकी दी है और उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। लेकिन लगता है कि पुलिस की कार्रवाई से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
समिति अध्यक्ष ने आशियाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और कहा कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दबंगों को कैसे सबक सिखाती है।



