
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी दो अभियुक्तों व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 29.04.2026 को समय करीब 20.30 बजे थाना दही पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम सोनिक के पास खेत में नीम के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना दही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उपरोक्त अज्ञात युवक के शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया। मृतक की शिनाख्त अखिलेश गौतम पुत्र सुरेश गौतम उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम बीरापुर थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। घटना के सन्दर्भ में मृतक की मां रेखा की तहरीर के आधार पर थाना दही पर मु0अ0सं0 115/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 01. मुस्कान का पिता हिरालाल 02. मुस्कान का भाई अमन 03. मुस्कान 04. मुस्कान के अज्ञात रिश्तेदार पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आज दिनांक 01.05.2026 को थाना दही पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 01.हीरालाल पुत्र स्व0 महावीर उम्र 59 वर्ष 02.अमन गौतम पुत्र हीरालाल उम्र करीब 24 वर्ष 03.अभियुक्ता मुस्कान पुत्र हीरालाल उम्र 18 वर्ष 09 माह निवासीगण ग्राम मीतखेडा थाना अजगैन जनपद उन्नाव को गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे ग्राम वशीरतगंज से गिरफ्तार किया गया है ।



