
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के दही थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा दरोगा खेड़ा के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।
मृतक की पहचान बक्खाखेड़ा निवासी पृथ्वीपाल (पुत्र मोहनलाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर



