लखनऊ
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में दलालों के नेटवर्क पर एक बार फिर जोरदार प्रहार—ट्रामा चौकी इंचार्ज आशुतोष यादव की लगातार कार्यवाही जारी”।
चौक इलाके में मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पतालों तक पहुंचाने वाला शातिर जदूनन्दन कुमार निवासी थाना मदेयगंज, इस बार पुलिस के शिकंजे में आ गया।

जैसे ही वह परिजनों को बहला-फुसलाने लगा, आशुतोष यादव की सतर्क टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया।
आशुतोष यादव की तेज निगरानी और सख्त कार्यशैली ने लंबे समय से चल रहे “कमीशन के खेल” पर करारा वार किया है।
उनकी अगुवाई में चल रहे अभियान से ट्रामा सेंटर के आसपास सक्रिय दलाल गैंग में हड़कंप मचा हुआ है।
लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है—और साफ संदेश है कि गरीब मरीजों का शोषण करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं।



