
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में रविवार को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
रोटरी क्लब उन्नाव और मेदांता हॉस्पिटल का संयुक्त आयोजन।
खालसा इंटर कॉलेज, ए.बी. नगर में होगा शिविर का आयोजन।
बीपी, शुगर सहित सामान्य बीमारियों की होगी मुफ्त जांच।
मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का परीक्षण।
जरूरी प्राथमिक जांचें भी पूरी तरह निशुल्क कराई जाएंगी।
मरीजों को स्वास्थ्य समस्याओं पर दिया जाएगा उचित परामर्श।
बड़े अस्पताल न पहुंच पाने वालों के लिए सुनहरा अवसर।
इलाज से जुड़ी आगे की प्रक्रिया की भी दी जाएगी जानकारी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की।

