लखनऊ
लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा में बने रहने का शौक
लगातार वह सोशल मीडिया पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करती दिखाई दे रही है ताकि आम नागरिक को जाम से छुटकारा मिल सके लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है
जोन एक अंतर्गत लालबाग क्षेत्र में 2 दिन पूर्व रोड को बाधित कर कार डेंट एवं पेंट करने वालों को लेकर महापौर सोशल मीडिया बहुत सख्त दिखाई दे रही थी आदेशित किया की सड़क पर यह सब नहीं चलेगा
रोड को पूरी तरह खाली करो या सब नहीं चलेगा आम नागरिक को दिक्कत नहीं होनी चाहिए
2 दिन बीतते ही सारी कार्यवाही हवा हवाई साबित होती दिखाई दे रही है वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कारे आज भी रोड पर डेंट पेंट की जा रही है बड़े-बड़े दुकानदार रोड को बाधित कर कार डेकोरेशन का काम कर रहे हैं
और आम नागरिक पूर्व की भांति जाम से जूझ रहा है
ऐसी स्थिति में महापौर की कार्रवाई में कितना दम है समझा जा सकता है
आखिर कब तक आम नागरिक को इसी तरह लॉलीपॉप दिया जाता रहेगा



