उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेफतेहपुर

यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस से बेटा बोला- पिता ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, और बोला

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मानसिक तनाव के चलते पति ने शनिवार देर रात अपनी पत्नी को ही कुल्हाड़ी से काट डाला।बेटे आकाश के मुताबिक़ करीब एक माह से पिता की हालत बिगड़ी चल रही थी। गश्त से लौट रही पुलिस घटना देखकर रुकी।

सूत्रों के मुताबिक़ घर के बाहर छप्पर के नीचे रामविशाल रात को लेटे थे। उनकी पत्नी जमुना देवी (45) दूसरी चारपाई पर लेटी थीं। पास में तीसरी चारपाई में इनका बेटा आकाश सोया था। आकाश का करीब एक माह पहले एक्सीडेंट में पैर टूटा था। बाकी परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बड़े बेटे विकास ने बताया कि पिता रात को सो नहीं रहे थे। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। उनका इलाज चल रहा था। रात करीब 12 बजे आकाश का शोर सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर आए तो मां का चारपाई पर शव पड़ा था।

रामविशाल रैदास राजगीर

पास में ही खून लगी कुल्हाड़ी पड़ी थी। बेटे ने बताया कि मां के सिर पर पिता ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। इसी दौरान पुलिस गश्त कर लौट रही थी। घटना देखकर पुलिस रुकी। सूचना पर सीओ सिटी वीर सिंह, कोतवाल अमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की पुलिस ने जांच की। पुलिस ने पति रामविशाल को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण पति ने पत्नी की हत्या की है।

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button