
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.11.2025 को वादिनी नन्हा देवी पत्नी लाला उर्फ नारेन्द्र निवासी ग्राम बडौरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा थाना अचलगंज पर तहरीरी सूचना दी कि अभियुक्तगण 1. कमलेश पुत्र गंगाराम उम्र 31 वर्ष 2. बालेश्वरी पत्नी गंगाराम उम्र 40 वर्ष , 3. नीलम पत्नी कमलेश उम्र 28 वर्ष , 4. गंगाराम पुत्र बद्री उम्र 60 वर्ष निवासी गण ग्राम बड़ौरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा वादिनी के पति लाला उर्फ नारेन्द्र पुत्र रामलाल उम्र करीब 48 वर्ष के साथ गाली गलौज व मारपीट की गयी थी जिसके पश्चात वह अपने पति को सीएचसी बिछिया लेकर गई तथा जहाँ पर डाक्टर द्वारा वादिनी के पति को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 620/2025 धारा 3(5),103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 07.11.2025 को थानाध्यक्ष राजेश पाठक मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1. कमलेश पुत्र गंगाराम उम्र 31 वर्ष 2. बालेश्वरी पत्नी गंगाराम उम्र 40 वर्ष 3. नीलम पत्नी कमलेश उम्र 28 वर्ष 4. गंगाराम पुत्र बद्री उम्र 60 वर्ष निवासी गण ग्राम बड़ौरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को कब्जे से आलाकत्ल एक अदद प्लास्टिक की रस्सी व 2 अदद बांस के डंडो को बरामद कर देशी शराब ठेका जमुका से बड़ौरा वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।



