
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा,घटना कारित करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, लूट के 58200/- रु0, अर्टिका कार व 04 मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटामाजवर पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले 04 अभियुक्तों को लूट के 58200/- रुपये, अर्टिका कार व 04 मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.11.2025 को वादी महेन्द्र पुत्र रामगुलाम निवासी तुरनादेव थाना कासिमपुर जनपद हरदोई ने तहरीरी सूचना दी कि मैं गल्ला खरीदने बेचने का काम करता हूँ, दिनांक 05.11.2025 को अपने घर से पिकअप नं0- UP 34 T 9081 से गल्ला लाद कर चालक रूपेश पुत्र राकेश निवासी नरियारी थाना कासिमपुर जनपद हरदोई के साथ गल्ला बेचने गल्ला मण्डी बांगरमऊ आया था और मैने गल्ला बेच दिया जो 78847/ रू0 का बिका था मैं व ड्राइवर दोनो पिकअप डाला से अपने घर वापस जा रहे थे। ग्राम ढोलौवा के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रवे सर्विस रोड पर तीन लोग खड़े थे, हाथ से गाडी रोकने का इशारा किये ड्राइवर रुपेश ने पिकअप डाला को रोक दिया। एक व्यक्ति ने डाला का गेट खोलकर मुझे पकड़ लिया और मेरी पैंट की जेब में रखे पैसे – 78847/ रु0 मुझसे छीन लिऐ तीसरे व्यक्ति ने द्वारा ड्राइवर की तरफ जाकर डाला की चाभी निकाल ली तीनो व्यक्ति सामने खडी आर्टिका गाडी नं0 PB01E4756 पर बैठकर भाग गये।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटामुजावर पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 309(6)/351(3) 1.नन्दलाल उर्फ नन्दू उर्फ खोया पुत्र चन्द्रपाल नि0 तुरनादेव थाना कासिमपुर हरदोई व 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम में थाना पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से दिनांक 06.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर संचानकोट बैरियर पुल से अभियुक्तगण 1.नन्दलाल उर्फ नन्दू उर्फ खोया पुत्र चन्द्रपाल निवासी उपरोक्त व प्रकाश में आये अभियुक्तगण 2.निर्मल पुत्र न्नके उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सफियापुर थाना कासिमपुर हरदोई 3.दीपक पुत्र राजेश उम्र करीब 35 वर्ष निवासी लाल मवई थाना सफीपुर उन्नाव 3. घटना में प्रयुक्त गाड़ी का ड्राइवर रुपेश वर्मा पुत्र राकेश वर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासी नरियारी थाना कासिमपुर हरदोई को गिरफ्तार कर
कब्जे से लूटे गये 58200/ रुपये की नगदी बरामद हुई।
अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त नन्द लाल पुत्र चन्द्रपाल उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 06.11.2025 को रुपेश डाला नम्बर UP34T 9081 चला रहा था, जिसमे आ रहे व्यापारी से ढोलौवा गाँव के सामने सर्विस रोड से 78800/- रुपये लूटे थे।
आज हम लोग लूट के पैसों का बटवारा कर रहे थे बरामद रुपये उसी लूट के है। पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि रुपेश ने अपने गाँव में हम सब को बुलाया था और बुलाकर कहा कि आज ही अपने पिकअप डाला उपरोक्त में एक व्यापारी का गल्ला बेचवाने बांगरमऊ मण्डी जायेगे बिक्री की रकम लेने के बाद हम आप लोगो को सूचना करेगे तो तुम लोग रास्ते में आ जाना मेरी गाडी को हाथ देना मैं गाड़ी को वही रोक दूँगा और तुम लोग पैसो को छीन लेना। इसी प्लानिंग के अनुसार हम लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना में प्रयुक्त आर्टिका गाडी नं0 PB01E 4756 के प्रपत्र न होने पर अन्तर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया तथा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रिमांड हेतु भेजा जा रहा है।



