
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ पुलिस ने मडियांव थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से संचालित अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 65 मोबाइल, 15 लैपटॉप, 2 टैबलेट, और 2 मोटरसाइकिल सहित 82 इलेक्ट्रॉनिक आइटम बरामद किए गए।
मुखबिर की सूचना पर डीसीपी उत्तरी की क्राइम/सर्विलांस टीम और मडियांव पुलिस ने आईआईएम रोड पर त्वरित कार्रवाई कर संदिग्धों को पकड़ा। गिरोह लखनऊ और आसपास के जिलों में चोरी कर सामान अन्य राज्यों में बेचता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा (संख्या 587/2025) धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। इनके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों और जालौन में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, और कार्रवाई में सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।




