
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत, थाना नाका हिंडोला पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के अभियान के अंतर्गत थाना नाका हिंडोला पर वादिनी की तहरीर जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के गले से उनकी चेन छीन कर भाग जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया, इस सूचना पर तेज तर्रार थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम को निर्देश दिया, शातिर चोर हाथ से जाने ना पाए, पुलिस टीम चोर की तलाश जारी कर दी कड़ी मेहनत के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी आशीष सोनी उर्फ सनी सोनी उर्फ सनी चिकना, निवासी 5/253, रजनीखंड थाना आशियाना लखनऊ को गिरफ्तार किया, लखनऊ पुलिस की अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दर्शाती है।थाना नाका हिंडोला के प्रभारी श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम से यह साफ होता है कि लखनऊ पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है और किसी भी कीमत पर शहर में अमन-चैन भंग नहीं होने देगी।इस सफल कार्रवाई के बाद, पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त बनाना है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब जनता के सामने आ रहा है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई का एक और प्रमाण है।




