
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत, थाना कैसरबाग, लखनऊ की मिशन शक्ति, एण्टीरोमियो टीम एवं साइबर जागरूकता टीम द्वारा भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार कला मंडपम् में एक महत्वपूर्ण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस उपायुक्त सहित अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, कैसरबाग, एवं प्रभारी निरीक्षक, थाना कैसरबाग ने विश्वविद्यालय की उप-कुलपति, प्राचार्य और छात्र-छात्राओं के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, थाना एवं पिंक बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं तथा अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने छात्राओं को महिला-संबंधी अपराधों, साइबर जागरूकता, शासन की योजनाओं एवं महिला-संबंधी कानूनों के बारे में जागरूक किया, और कहा कि नारी को अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा स्वयं को अकेला महसूस नहीं करना चाहिए।
छात्राओं को अवगत कराया गया कि समस्या होने पर शिकायत दर्ज करायें, टीम निस्तारण में सहयोग करेगी। महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए संकट की घड़ी में उपयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 1076, 1930, 101, 112 एवं 108 साझा किए गए।
विश्वविद्यालय की उप-कुलपति महोदया ने आश्वस्त किया कि महिलाओं की शक्ति और भागीदारी को सशक्त बनाने हेतु ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर पर महिलाओं के उत्थान तथा शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।


