जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना बीघापुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 25.09.2025 को उ0नि0 शिवशंकर चौबे मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना बीघापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 254/25 धारा 3(5)/333/109/115(2)/352/351 (3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्द्र प्रकाश पुत्र दुर्गा प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथखेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव को मय एक अदद लाठी के साथ ग्राम बैजनाथखेड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



