
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 03 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.09.2025 को समय करीब 21.30 बजे थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत शुक्लागंज के मनोहर नगर में कुछ लोगो के इकट्ठा होने की सूचना थाना गंगाघाट को मिली। सूचना पर थाना गंगाघाट पुलिस वल द्वारा तत्काल मौके पर पँहुच कर भीड़ को समझाया गया कि धारा 163 BNSS लगी है, इस पर कुछ लोगो द्वारा उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0-569/25 धारा 191(2)/191(3)/352/351(3)/132/125/126(2)/221/109 बीएनएस व 7CLA एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसके संबंध में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तगण 1. शाने वारिस पुत्र आफाक अहमद उम्र करीब 20 वर्ष 2. आफाक अहमद पुत्र स्व० वहाज अहमद उम्र करीब 51 वर्ष 3. अयाज पुत्र स्व० अनीस उम्र करीब 20 वर्ष 4. नौशाद पुत्र छोटे उम्र करीब 20 वर्ष नि०गण मो० मनोहर नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 5. मो0 आमिर पुत्र बदरुद्दीन उम्रकरीब 22 वर्ष नि0 कंधीमोहान थाना बजरिया जनपद कानपुर नगर को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज दिनांक 25.09.2025 को व0उ0नि0 दिलीप कुमार प्रजापति, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगण 1. अनवर अहमद पुत्र असफाक अहमद उम्र करीब 42 वर्ष निवासी मो० मनोहर नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 2. आरिफ पुत्र वशीर उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मनोहर नगर (मस्जिद के पास) शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 3. मो0 अल्सैफ पुत्र मो० सरवर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मोहल्ला शक्ति नगर इस्लाम नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को अनूप टेन्ट वाली गली मनोहर नगर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



