
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के हसनगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविन्द कुमार चौरसिया और प्रभारी निरीक्षक सोहरामऊ संदीप कुमार शुक्ल ने इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस एन्ड रिसर्च सोहरामऊ में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव आदि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 आदि के बारे में बताया गया। इसके अलावा, साइबर अपराध से बचाव के तरीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सतर्कता बरतने की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया और महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझा। कार्यक्रम के आयोजन से छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ी। उन्हें अपने अधिकारों और शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली।



