
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा और सांसद साक्षी महाराज ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता के साथ नेक्स्ट जेन जीएसटी जागरूकता अभियान के अंतर्गत छोटे चौराहे से लेकर बड़े चौराहे तक व्यापारियों से संपर्क किया। प्रतिष्ठानों में घटी जीएसटी के स्टीकर चिपकाए तथा इसको लेकर उनसे संवाद किया। । कारोबारियों से आग्रह कर करते हुए कहा मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ का पोस्टर जरूर लगाएं। उन्होंने कहा इन सुधारों से उद्योगों और व्यापारियों के लिए कर प्रणाली और अधिक सरल हो जाएगी। उन्होंने व्यवसाई संजय त्रिपाठी के प्रतिष्ठान मस्कट इन में पहुंच उनका अभिनंदन किया तथा उनके प्रतिष्ठान पर स्टीकर चिपकाया। ग्राहकों से बात कर, जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया ली। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ललित द्विवेदी पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी भाजपा नेता विमल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।



