
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा दीनदयाल उपाध्याय के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। पंडित दीन दयाल जी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुवात की है यह अभियान अटल जी की जयंती तक चलेगा पंडित दीन दयाल जी भी आत्मनिर्भर भारत के पोषक थे। उनका चिंतन आत्म निर्भर भारत का था हम सबको विकसित भारत बनाने के लिए छोटे छोटे योगदान देने हैं।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा हमारी संस्कृति में अंत्योदय है अमीरों के नाथ नहीं दीनों के नाथ है। भगवान राम ने का सबसे अधिक प्रेम मां सबरी से था निषाद राज से था। मोदी जी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ अंत्योदय और एकात्म मानववाद को साकार कर रहे।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो दर्शन दिया उस दर्शन के साथ हमारी सरकार अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उदय के लिए कार्य कर रही है यह केवल अभी नहीं है जब पहली बार अटल जी के नेतृत्व में केंद्र में हमारी सरकार बनी तब से इसी पर कार्य कर रही है उनके नेतृत्व में अंत्योदय योजना चलाकर गरीबों के लिए लाल और सफेद कार्ड बनवाए उन्हें राशन देने का कार्य किया। हम सब आज अंत्योदय के प्रणेता की जयंती पर अंत्योदय का संकल्प लें और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा कर उसका उदय करें।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा जो दर्शन हम सबको दीन दयाल जी ने दिया जिसके माध्यम से हम सबको सेवा करने का अवसर प्राप्त हुए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सेवा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित ने भी विषय प्रस्तुत किया।
भाजपा कार्यालय, उन्नाव में महान चिंतक विचारक अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने सांसद साक्षी महाराज जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, विधायक पंकज गुप्ता आशुतोष शुक्ला आदि के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे भी लगें।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील अनिल कुशवाहा महेश चंद्र दीक्षित कृष्ण कुमार वर्मा जिला मंत्री सविता रावत जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे।



