
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चल रहे सेवा पखवाड़ा और आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निराला प्रेक्षागृह में आयोजित वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा और सांसद साक्षी महाराज ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक पंकज गुप्ता के साथ उद्घाटन कर अवलोकन किया। वही आयोजित मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में मातृ शक्तियों का सम्मान किया।
प्रदर्शनी में स्थानीय वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के अंतर्गत बने उत्पाद सहित स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित, ग्रामोद्योगों आदि में निर्मित स्थानीय उत्पादों के काउंटर लगाए गए।
प्रदर्शनी में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जरदोजी साड़ियां, गो माता के गोबर से बने पेंट, जैविक खाद्य सामग्री, खेल सामग्री और खादी वस्त्र प्रमुख रहे। उद्यानिकी उत्पाद, दिया-बाती, जूट वस्त्र और अन्य घरेलू उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने मिर्च, मसाला, पापड़ और पशु श्रृंगार सामग्री के स्टॉल लगाए। उद्यानिकी विभाग और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों ने भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। स्थानीय महिलाओं और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वप्न को साकार करना है भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। प्रधानमंत्री जी के अनुसार त्योहारों में हमें उपहार, पहनावा, सजावट और रोशनी सब कुछ भारत में बने सामान से ही लेना चाहिए। उपहार वही हो, जो भारत में बना हो, पहनावा वही हो, जो भारत में बुना हो, सजावट वही हो, जो भारतीय सामान से हो, और रोशनी वही हो, जो भारत में बनी झालरों से हो।”
उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दोहराते हुए कहा कि यही विकसित भारत की ओर जाने का रास्ता है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि स्वदेशी अपनाने से न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी और सशक्त बनेगी। हम सब उनके मंत्र “गर्व से कहो, ये स्वदेशी है को बढ़ाना है।
सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा आत्मनिर्भर भारत से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्वगुरु बनेगा भारत विकसित भारत बनेगा।
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, विमल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।



