लखीमपुर

लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटे का धरना चल रहा : लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी । केंद्र सरकार के खिलाफ लखीमपुर खीरी में संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटे का धरना चल रहा है। इस धरना प्रदर्शन में 31 संगठनों के जत्थेदारों के शामिल है बात कही जा रही है। यह धरना अजय कुमार मिश्र के खिलाफ किया जा रहा है । यह धरना 75 घंटे तक का है । अन्य राज्यों से करीब 50 हजार किसान धरना स्थल पहुंचे ।

धरने के पहले दिन किसान नेता राकेश टिकैत ने खुले मंच से प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “यहां का प्रशासन अपने दिमाग को ठीक कर ले। पानी की व्यवस्था कर दे। अगर सुविधा नहीं दोगे तो हम सुविधा लेना जानते हैं। यह धरना केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी की बर्खास्तगी तक चलेगा। धरना प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के किसान शामिल हो रहे हैं। फिलहाल धरना स्थल पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।

वही किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा, “तिकुनिया हिंसा” जलियांवाला बाग कांड से कम नहीं थी। उसके मुख्य सूत्रधार टेनी को बर्खास्त किया जाए। उनपर बहुत सारे मुकदमे हैं, लेकिन भाजपा उनकी जांच नहीं करवा रही है। तीन दिन तक देशभर से हजारों किसान लखीमपुर पहुंचेंगे।

ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें

  1. तिकुनियां हिंसा मामले में अजय मिश्र टैनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उन्हें जेल भी भेजा जाए।
  2. एमएसपी पर गारंटी कानून बने। 2020 बिजली बिल रद्द किया जाए।
  3. खाद डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम आधे किए जाएं।
  4. किसान आंदोलन में जिन किसानों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें वापस लिए जाएं।
  5. भारत के सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएं।
  6. खंड मिलों की तरफ जो किसानों की बकाया राशि है उसे तत्काल जारी किया जाए
Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button