
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के दिशा-निर्देशों पर मड़ियांव पुलिस टीम भिटौली तिराहे पर मौजूद थे, मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई, आपके द्वारा जो वीडियो फुटेज फोटो दुकान की चोरी के संबंध में दिखाया गया था, इस तरीके के संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर भिटौली ओवरब्रिज से कोयला ढलान की तरफ जा रहे हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी तेज तर्रार शिवानंद मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर के साथ प्रभारी निरीक्षक मौजूद थे, शातिर चोरों को पकड़ा गया, पकड़े गए चोरों से नाम पता पूछने पर अपना नाम नीलोफर उर्फ गिट् निवासी एवररेडी चौराहा इमामबाड़ा थाना बाजार खाला लखनऊ, 2 अरमान उर्फ नाचे हाल पता काशीराम कॉलोनी सदरोना थाना पारा लखनऊ, दोनों व्यक्ति एक ही जगह के रहने वाले हैं, कब्जे से ओवर किंट कंपनी व,16000 नगद बरामद हुए, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए नजर आ रहे हैं, थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई,थाना मड़ियांव के प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की और आरोपीयों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ कमिश्नर के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमें अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं।


