
लखनऊ।।22 मिनट में 30 लाख की चोरी करने वाले सुनार सहित तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा
क्राइम ब्रांच लखनऊ, डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम और गुडंबा पुलिस की संयुक्त टीम ने आधार खेड़ा में हुई चोरी का लगभग शत प्रतिशत माल किया बरामद बरामद आभूषण, नगदी, फोन सहित अनुमानित क़ीमत लगभग 30 लाख शातिर चोरों की पहचान अदीबुररहमान उर्फ़ अदीब, जीशान गाज़ी उर्फ़ छोटू, और राम जी राजा राम के रूप में हुई,
इन पर राजधानी लखनऊ और बाराबंकी में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे, उक्त चोरी का खुलासा करते हुए *पुलिस ने शातिरों को भेजा सलाखों के पीछे।
गढ़ी चौकी प्रभारी संदीप सिंह गौर का स्थानीय पुलिस के गुडवर्क में लगातार अहम योगदान जारी
गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच शिवानन्द मिश्रा व उनकी टीम और डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम प्रभारी अमरनाथ चौरसिया व उनकी टीम और इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा व उनकी टीम की रही भूमिका।


