
फतेहपुर।।जिलाधिकारी के निरीक्षण से मचा हड़कंप फतेहपुर जनपद की सदर तहसील में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है, जो न केवल स्थानीय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही की भी परीक्षा लेता दिख रहा है।सूत्रों के अनुसार, फतेहपुर की सदर तहसील में एक महिला कर्मचारी पिछले लगभग 10 वर्षों से एक ही सीट पर तैनात है। नियमानुसार इतने लंबे समय तक एक ही पद और स्थान पर तैनाती नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे कार्यप्रणाली में पक्षपात और अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है।
बताया जा रहा है कि दाखिल-खारिज भूमि अभिलेख परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में मोटी रकम लेकर काम किए जाने के आरोप लग रहे हैं। आम जनता को अपने वैध कार्यों के लिए भी लंबे समय तक चक्कर लगाने पड़ते हैं, जबकि सुविधा शुल्क” देने वालों के काम प्राथमिकता से किए जाने की चर्चा है।इतना ही नहीं,लेखपालों से जुड़े मामलों मेडिकल पेंशन और अन्य प्रशासनिक सेवाओं को भी लंबे समय तक लंबित रखे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि इन कार्यों को जानबूझकर रोका जाता है ताकि बाद में आवेदकों से अवैध धन की मांग की जा सके।मामले को और गंभीर बनाता है हाल ही में हुआ जिला अधिकारी का तहसील निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताओं की चर्चा तो हुई, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए, तो तहसील स्तर पर चल रहे कई गुप्त खेल उजागर हो सकते हैं।सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिल रही है कि संबंधित महिला कर्मचारी द्वारा कुछ प्रमाणपत्रों के माध्यम से अपने पद पर बने रहने की कोशिश की गई है। यदि इन दस्तावेजों की भी जांच कराई जाए, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं–


