उन्नाव

बिहार संपर्कक्रांति से उन्नाव पहुँचे साक्षी मजराज ने कांग्रेस व सपा पर साधा निशाना

ऋषभ तिवारी जिला संवाददाता
उन्नाव

उन्नाव रेलवे स्टेशन पर सांसद साक्षी महाराज  के प्रयासों से बिहार संपर्क क्रांति‌ एक्सप्रेस अब उन्नाव ‌रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी ।
नई दिल्ली तक चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज पहली बार उन्नाव स्टेशन पर रुकी।ट्रेन में बैठकर उन्नाव जंक्शन शुक्रवार शाम 7 बजे पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने इसे उन्नाव वासियो के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रयास से उन्नाव में रुकना शुरू हुई है और वह शताब्दी भी रोकने के लिए प्रयास करेंगे।
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी मजराज ने कांग्रेस व सपा पर निशाना साधते हुए कहा,देश मे हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन से देश के बटवारे को लेकर कांग्रेस ने अपने मुँह पर कालिख पोत ली है।कांग्रेस से काले कारनामे किये है वो सब जनता समझ चुकी है। पहले कालेधन निकालने के लिए कहा जाता था अब निकल रहा है तो परेशान हो रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तिरंगा यात्रा की आड़ में बीजेपी पर दंगा कराने की आशंका वाले बयान पर साक्षी मजराज ने कहा यदि हर घर तिरंगा यदि दंगे के लिए है तो फिर राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए क्या होगा। दंगा तो सपा सरकार कराती रही थी। अब दंगाई सिर नही उठा सकते है।
इस मौके पर 166 भगवन्तनगर विधायक आशुतोष शुक्ल,सदर विधायक पंकज गुप्ता,बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार,स्टेशन मास्टर व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button