जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत।
मधुकरपुर लालगंज निवासी सफीक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।
घटना सुमेरपुर मोड़ के पास छाछी पेट्रोल पंप के नजदीक हुई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े सफीक।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
मृतक रेल कोच फैक्ट्री लालगंज में संविदा कर्मी थे।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी, सीसीटीवी से जांच में जुटी पुलिस।



