
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस इलाके में देर रात लुटेरों ने वर्दीधारी PAC सिपाही को भी नहीं बख्शा।
बीच सड़क चलते-चलते मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
वर्दीधारी भी नहीं बचे, आम जनता का क्या?
38वीं बटालियन, अलीगढ़ में तैनात सिपाही अमन चौधरी अपने साथी पंकज के साथ फतेहपुर चौरासी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए उन्नाव आए थे।
सोमवार देर रात दोनों सिविल लाइंस क्षेत्र में टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी तीन अज्ञात लुटेरे बाइक पर आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
घटनास्थल: सिविल लाइंस, सदर कोतवाली क्षेत्र
समय: सोमवार देर रात
लूटा गया: सिपाही अमन चौधरी का स्मार्टफोन
CCTV खंगाल रही पुलिस, सर्विलांस एक्टिव
घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़ित सिपाही का बयान दर् कर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।
सर्विलांस और SOG टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
“बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”
दीपक पुलिसअधीक्षक, उन्नाव
आमजन में डर: जब सिपाही लुटे जा रहे हैं, तो आम आदमी किस भरोसे चले?
इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अगर PAC के जवान को शहर के बीचोंबीच लूट लिया जाए तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?



