
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।दुर्घटनाओं का खतरा नेशनल हाईवे रोड उन्नाव के आजाद मार्ग चौराहे से लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव सिंह खेड़ा तक बना रहता है हाईवे के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन खास कर ढाबों के सामने देखे जाते हैं जिससे लोगों को आवा गमन में परेशानी उठानी पड़ती है और दुर्घटनाओं का भी डर रहता है। प्रशासन की कड़ी निगरानी व मेहनत से नेशनल हाईवे रोड पर पटरी के बाहर तक खड़े वाहनों को हिदायत दी गई और रोक लगाई गई की पटरी के बाहर रोड तक वाहन अवैध तरीके से न खड़े हो जिससे आवागमन बाधित न हो लेकिन सूत्रों के मुताबिक कुछ गैर जिम्मेदार ढाबा संचालकों के द्वारा पूरी लापरवाही की जा रही है पटरी के बाहर रोड तक बड़े भारी वाहन खड़े करवाकर गैर जिम्मेदारी निभा रहे हैं आने-जाने में लोगों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है शहाईवे पर आने जाने वाले लोग इस बात की कर रहे हैं चर्चा क्षेत्रीय जिम्मेदार क्यों नहीं दे रहे ध्यान।



