
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तो को 13 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व एक स्कार्पियो बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 16.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चैकिंग दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 01.अर्जुनलाल पुत्र स्व0 जुराखन नि0कोरारी खुर्द थाना अचलगंज जिला उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष 02. सुमित पुत्र उमाशंकर नि0 कोरारी खुर्द थाना अचलंगज जिला उन्नाव उम्र करीब 21 वर्ष को कब्जे से एक सफेद रंग की स्कार्पियो में किलो 13 किलो 500 ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर जवाहर खेडा मोड से गिरफ्तार किया गया तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियो को 207 MV एक्ट में सीज किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 472/25 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।



