अन्य राज्यताज़ा खबरेराष्ट्रीय

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने ही 30 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

राजधानी दिल्ली के।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से महिला को फंसाया और उसके साथ हैवानियत की।रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर मिली।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पीड़ित ने बताया की वह फरीदाबाद की रहने वाली है। पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है, और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली। लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी।

लड़केने साज़िश राच कर 21 जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर आ गया।

आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ दरिंदगी की। वहीं उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे।

Siddhartha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button