
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया थाना गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को गंगाप्रसाद पुत्र स्व0 पूर्वी निवासी रामबक्स खेड़ा थाना अजगैन जनपद उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट तहरीर सूचना दी गयी कि मेरी पुत्री अंजु उम्र करीब 20 वर्ष मेरे चचेरे भाई शिवशंकर पुत्र स्व0 गुरूचरण निवासी 14/237 चम्पापुरवा थाना गंगाघाट के यहां खिचड़ी के त्यौहार पर गयी हुई थी। जिसकी मेरे चचेरे भाई शिवशंकर के पुत्र गोलू उर्फ शिवम उम्र करीब 22 वर्ष ने हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध में थाना गंगाघाट पर अभियुक्त गोलू उर्फ शिवम उपरोक्त पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। बुधवार को ही प्र0नि0 अनुराग सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्त गोलू उर्फ शिवम पुत्र शिवशंकर निवासी 14/237 चम्पापुरवा थाना गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष को आलाकत्ल 01 अदद हथौड़ा बरामद कर ग्राम चम्पापुरवा से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है



