
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरजापुर निवासी 53 वर्षीय सुलेमान अपने बेटे साकिब के साथ बाइक से पांच दिन पूर्व मिर्री कला किसी काम से गए थे। जहां से घर वापस लौट रहे थे। तभी रैकड़ गांव के पास बेटा साकिब रुक गया। जबकि सुलेमान सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। जिससे सुलेमान गंभीर रुप से घायल हो गए थे। वही परिजन बनी स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहा मंगलवार को इलाज के दौरान सुलेमान की मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जहां सुलेमान की मौत से पत्नी सदीकुन निशा, बेटा इस्लाम, इरफान, आरिफ, साकिब, सलमान ,साजिया, बेहाल रहे। वहीं इस संबंध में कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



