लखनऊ

प्रगति भारत महोत्सव 2024: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने महोत्सव की द्वितीय संध्या का दीप जलाकर किया शुभारंभ!

-राकेश कुमार श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

प्रगति भारत महोत्सव 2024 के द्वितीय संध्या पर मंच पर  शिप्रा चंद्र द्वारा अवधी भजन और गीतों से आरंभ हुए कार्यक्रम को बहुत विशेष और महत्वपूर्ण बना दिया ।प्रगति भारत महोत्सव में सरोजिनी नगर  के लोकप्रिय  विधायक  डॉ राजेश्वर सिंह ने पधारकर पूरे महोत्सव को विशेष सम्मान दिलाया। भारतीय संस्कृति और परंपरा का  निर्वहन करते हुए संस्था के अध्यक्ष  विनोद कुमार सिंह एवं  उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने  विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का स्वागत किया। डॉ राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके आज की संध्या का शुभारंभ किया।
डॉ राजेश्वर सिंह ने प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का कार्य पूरे समाज के उत्थान के लिए किया जा रहा है वह अपने आप में बेमिसाल है। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर तथा बढ़ते समुद्री जल और पूरे विश्व में ग्लेशियर का पिघलना बहुत ही चिंताजनक है। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं वह निश्चित ही बहुत ही सराहनीय है और  हम तथा पूरा सरोजिनी नगर आपके इस कार्य में सदैव आपके साथ है ।
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने डॉ राजेश्वर सिंह  को धन्यवाद देते हुए कहां कि आप द्वारा किए जा रहे  प्रदेश के लिए सभी कार्यों में पूरी संस्था आपके साथ है।

Rakesh Kumar Srivastava

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button