
अमेठी।। जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या। घर में घुसकर पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट। घटना स्थल पर पहुँची कई थानों की फोर्स। सीएम ने घटना का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौराहे पर बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक सुनील कुमार (35) और उनके पूरे परिवार को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना में शिक्षक व उनकी पत्नी समेत दोनो बच्चों को बदमाशों ने निशाना बनाया है। घटना स्थल पर कई थानों की फोर्स पहुँची। सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। गुरुवार की शाम कुछ असलहाधारी उनके आवास पहुँच कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बीच बचाव में उनकी पत्नी व दोनो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए। घायल हुए चारों लोगों को सिंहपुर सीएचसी लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी होने पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नही जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घटना को लिया संज्ञान में दिल दहला देने वाली घटना का संज्ञान लेते हुए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है, उन्होंने कहा कोई भी दोषी बचना नही चाहिए।