
उन्नाव।।थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.08.2024 को वादी रामकिशन आरख पुत्र मंगत राम निवासी ग्राम मटुकरी थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव ने तहरीरी सूचना दी कि वादी की पुत्री संध्या उम्र करीब 23 वर्ष को उसके पति व ससुरालीजनो द्वारा दहेज के कारण हत्या कर देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 230/2024 धारा 80/85 B.N.S. व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. रोहित (पति) पुत्र सरजू प्रसाद, 2. मंजू (चचिया सास) पत्नी अज्ञात, 3. रामकुमार (चचिया ससुर) पुत्र अज्ञात, 4. नाम अज्ञात पत्नी सत्यपाल, 5. नाम अज्ञात (सास) पत्नी सरजू प्रसाद, 6. सरजू प्रसाद (ससुर) पुत्र अज्ञात निवासी गण भटौली थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के क्रम में मृतका के पति रोहित पुत्र सरजू प्रसाद व ससुर सरजू प्रसाद को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आज दिनांक 03.10.2024 को उ0नि0 जितेन्द्र सिहं मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी सरजू निवासी ग्राम भटौली थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उम्र करीब उम्र करीब 40 वर्ष को भटौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।



