उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

व्यापारियों का पूर्ण समर्थन बीजेपी को, साक्षी महाराज को प्रचंड जीत दिलाने का लिया संकल्प

उन्नाव।। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के समस्त व्यापारी पदाधिकारियों के साथ पार्क व्यू पैलेस गेस्ट हाउस में बैठक आहूत की गई जिसमे लोकसभा प्रत्याशी साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी सहित अन्य कई भारतीय जनता के कार्यकर्त्ता मौजूद होकर व्यापारियों का समर्थन लेने पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने समस्त पदाधिकारियों के साथ आगामी 13 मई को साक्षी महाराज के पक्ष में वोट डालने का संकल्प लेते हुए साक्षी महारज को विजय श्री की शुभकामनायें दी। दो बार से लगातार सांसद साक्षी महाराज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोदी सरकार बनाने के लिए अपील करी। इस दौरान महामंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित निगम, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button