उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

विवाहिता की मौत के बाद पिता ने लगाया हत्या का आरोप, एसपी से की न्याय की मांग

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाटमऊ के रहने वाले इसरार अली के साथ जिला रायबरेली के रहने वाले अकबर अली ने अपनी बेटी की शादी 1 मई 2023 को की थी। जिसमे लड़की के पिता ने बताया की हम ने अपनी हैसियत के मुताबिक़ अपनी लड़की का निकाह किया था। जिसके बाद से पति इसरार आए दिन लड़की को दहेज में मोटरसाइकल को लेकर प्रताड़ित करता रहता था। जिसके बाद लड़की के कहने पर लड़की के पिता ने किसी तरह उधार पैसा लेकर पति को 50 हज़ार रूपए दिए थे। लेकिन इसके बाद भी लड़के ने दहेज की मांग करना बंद नहीं की। मृतका लड़की के पिता ने बताया की उसकी लड़की को सुसराल वाले और उसके पति ने गला दबाकर जान से मार डाला है। जिसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिस कार्यवाही से असंतुष्ट होकर आज मृतका लड़की का पिता आज एसपी ऑफिस में एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगा कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button