
उन्नाव। पूरे देश अयोध्या में होने वाली रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। लोग इस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी को लेकर अयोध्या में जोर शोर से तैयारी चल रही है। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामकथा करने उन्नाव पहुंचे यंहा श्रीराम मन्दिर न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि आत्मानंद जी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि युगपुरुष परमानंद जी महाराज सनातन संस्कृति के अद्यतन सबसे विद्वान संत हैं, उन्हें चुनौती देना उचित नहीं है। ऐसे में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द जी का यह कहना गलत है कि राम मंदिर ट्रस्ट में कोई विद्वान व्यक्ति नही है।
भगवान पर समय, ग्रह और नक्षत्रों का कोई असर नही।
कथावाचक आत्मानंद ने कहा कि कुछ लोग भागवतकार्य में भी समय व मुहूर्त को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जो केवल सांसारिक लोगों पर ही अपना प्रभाव ड़ालते हैं। भगवान पर समय, ग्रह और नक्षत्रों का कोई असर नही पड़ता। रामकाज में सारे ग्रह, नक्षत्र और काल स्वतः ही अनुकूल हो जाते हैं और फिर शंकराचार्य जी त्रिकाल दृष्टा नहीं है जो अतार्किक बहस कर रहे हैं। मंदिर पूर्ण न होने के सवाल पर उत्तर प्रदेश के अतिथि श्री बोले, स्थापना गर्भगृह में हो रही है मंदिर निर्माण का काम अनवरत चलता है इसके कई उदाहरण हैं। सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नास्तिक करार देते हुए कनिष्ठ शंकराचार्य ने कहा कि इन दोनों पार्टियों के लिए यह प्रायश्चित करने का अवसर है इसमें भी यदि वह चूक गये तो उन्हें कही भी स्थान नही मिलेगा। अयोध्या में कांग्रेसियो के साथ दुर्व्यवहार पर उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नही हुआ वह स्वयं आपस में कलह करते रहते हैं हालांकि प्रभु की जन्मस्थली में किसी पार्टी का झंडा लेकर जाने का कोई औचित्य नही है वहां आदिकाल से केवल भगवा ध्वज रहा है और अनादि कल तक रहेगा। आत्मानन्द जी ने कहा कि विधर्मियों के शासन में कारसेवा करते समय मुझे भी गोली लगी थी और कारसेवा में अनगिनत लोगों की हत्या हुई थी उसे भुलाया नही जा सकता। संतश्री ने कहा कि विरोधी दल आज मंदिर निर्माण को चुनावी स्टंट बता रहे हैं, तो सरकार में रहते सपा, बसपा और कांग्रेस ने इसका फायदा क्यों नही लिया? उन्हें किसने रोका था? विरोधियों का जवाब देते हुए वह बोले हम बलिदानी परम्परा के वंशज हैं और इसे हमारी संततिया ही निभा सकती है। जनसामान्य को उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि ऐसा मौका भाग्यशालियों को ही मिलता है इसलिए इस पुनीत अवसर पर लोग उत्सव मनाये, और अपना जीवन धन्य बनाये।
अखिलेश के पिता ने कारसेवकों पर गोली
चलवाई…
आत्मानंद महाराज जी ने अखिलेश यादव पर तंज कस्ते हुए कहा कि अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है अखिलेश जी के पिता ने कारसेवकों पर गोली
चलवाई हत्यारे मुलायम सिंह की संतति है जिसने कारसेवकों पर गोली चलवाई हो उसकी संतान कैसे राम के प्रतिआस्तिक हो सकती है।



