
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।मियाँगंज नगर पंचायत हैदराबाद में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर का स्वागत बुके देकर व फूल माला पहनाकर किया गया । चेयरमैन डॉ ब्रज किशोर वर्मा बाबू जी के अस्वस्थ होने पर उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुँचे विनोद वर्मा ने विधायक बम्बा लाल दिवाकर को राम दरबार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर किया गया । विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने कहा जो वादे किये गये थे वो सब धरातल पर दिख रहे हैं मोदी और योगी सरकार आमजनमानस के लिये सबका साथ सबका विकास के तहत दिन रात कार्य कर रही है सभी लोग खुशहाल है आप सभी से निवेदन है की मोदी जी को पुनः आशीर्वाद प्रदान करें । इस अवसर पर बीजेपी नेता महेन्द्र गुप्ता बब्लू,चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद कुमार वर्मा,अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी,चिकित्सा प्रभारी डॉ नितिन श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष मलखान सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष प्रवीण रावत,प्रधान प्रतिनिधि मो० ज़फर अंसारी,प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कन्नौजिया,आसुतोष सिंह चौहान आशीष,विराज वर्मा,लिपिक आशीष कुमार,संतोष राठौर,शीबू अहमद,अंकित कन्नौजिया,सोभित सिंह,राधेश गोविन्दा मौर्या,सिताबू,अंश वर्मा,फकीरे सविता,अनस बेचैन,फईमुद्दीन,अश्वनी सिंह,फैशल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।



