उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

बदरका मेले में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 118वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय बदरका मेला आयोजित किया गया है। जहां रविवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के गीत और मनमोहक नृत्य के जरिये देशभक्ति तथा आजाद के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाकर जन सामान्य को लाभान्वित किया। इस दौरान आयोजित विकास प्रदर्शनी की सराहना की गई। बता दे की विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यहां पर इस देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर जी ने जन्म लिया। उस पवित्र माटी पर आकर मैं अपने आप को धन्य मानता हूं। मैं कभी-कभी विचार करता हूं कि ऐसे लोग मन मस्तिष्क में क्या आया होगा। क्या विचार रहा होगा। उनके मन में क्या सोचते होंगे। वह क्या करने की ललक होगी। क्या जुनून होगा। कभी-कभी जुनून को पागलपन की हद तक ले जाने का काम करता है। वही देश की आजादी के लिए काम करता है चंद्रशेखर जी का जो जुनून था। वह उन सीमाओं से भी पड़े था। अगर बलिदान देने की भी जरूरत पड़े अंग्रेजों की गोली से नहीं अपनी गोली से मारूंगा। ऐसे चंद्रशेखर आजाद की भूमि पर आकर मैं बहुत गौरवान्वित हूं।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button