उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

सुरक्षा सैनिक की 250 पद पर भर्ती तिथियां निर्धारित

उन्नाव। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने सभी विकास खण्ड अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जी0डी0 एक्स0 सिक्योरिटी इण्डिया लि0 नोयडा एवं स्किल इण्डिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिको की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक 08.01.2024 से 25.01.2024 तक जिले के समस्त 16 वि0ख0 में भर्ती कार्यक्रम आयोजन किया जाना है। जिसमें 250 पदों के लिए भर्ती होना है। चयनित अभ्यर्थियों केा 15 दिवस का अवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोयडा परी चैक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर प्रदेश के बड़े औद्यौगिक क्षेत्रों-मैट्रो, सेमसंमग, एमाजोन, फ्लिपकार्ड, वीवो, होण्डा जैसी कम्पनियों में पद स्थापित किया जायेगा।

जी0डी0एक्स0 सिक्योरिटी इण्डिया लि0 नोयडा के डिप्टी कमाण्डेंट रामकृष्ण सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सभी वि0ख0 कार्यालय पर 11.00 बजे तक अलग-अलग भर्ती तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक 08.01.2024 को वि0ख0 सि0करन, दिनांक 09.01.2024 को वि0ख0 सि0 सरोसी, 10.01.2024 वि0ख0 बिछिया, 11.01.2024 वि0ख0 बीघापुर, 12.01.2024 वि0ख0 सुमेरपुर, 15.01.2024 वि0ख0 पुरवा, 16.01.2024 वि0ख0 हिलौली, 17.01.2024 वि0ख0 असोहा, 18.01.2024 वि0ख0 नवाबगंज, 19.01.2024 वि0ख0 हसनगंज, 20.01.2024 वि0ख0 मियांगंज, 22.01.2024 वि0ख0 औरास, 23.01.2024 वि0ख0 सफीपुर, 24.01.2024 वि0ख0 फतेहपुर 84, 25.01.2024 को वि0ख0 बांगरमऊ में आयोजित किया जायेगा।

इस भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी जो न्यूनतम 10वीं पास ऊँचाई-168सेमी0 उम्र 18 से 45 वर्ष वजन 52 कि0ग्रा0 के बीच हो, वही अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं अंकसूची एवं आधार कार्ड की फोटो कापी एवं एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि में वि0ख0 स्थल पर उपस्थित हांे। चयनित अभ्यर्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ 13,000/रू0 से 22,000 के मासिक मानदेय के साथ पी0एफ0 गु्रेच्युटी, ई0एस0आई0 द्वारा मेडिकल सुविधा, सालान वेतनवृद्धि, प्रमोशन, पेंशन, बोनस जैसी अनेक सुविधाएं दी जायेंगीं। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर-9667989993 पर सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button