उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

दुष्कर्म के वांछित युवक को अजगैन पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव थाना अजगैन क्षेत्र की निवासिनी वादिनी द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री के साथ अभियुक्त द्वारा छेडखानी करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना अजगैन पर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अजगैन पर मु0अ0सं0 353/2023 धारा 354/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया तथा मेडिकल व धारा 161/164 दं0प्र0सं0 के बयान के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 376/504 भादवि की वृद्धि करते हुए व धारा 7/8 पास्को एक्ट से धारा ¾ पास्को एक्ट में तरमीम किया गया। आज दिनांक 17.12.2023 को निरीक्षक श्री राम नरायन यादव मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत अभियुक्त पिन्टू उर्फ अनीस कुमार पुत्र स्व0 शान्ति प्रसाद निवासी ग्राम नेवाज खेडा थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 23 वर्ष को मुन्शीगंज तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button