उत्तर प्रदेशलखनऊ

 CM योगी का जवाब, ममता बनर्जी पर भी बोला जोरदार हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन है, कल पेश हुए बजट पर आज चर्चा हुई। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में काफी भ्रष्टाचार हुआ था। हमारे आने के बाद से राज्य में 5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। हमने सभी परीक्षाओं को पारदर्शी बना दिया है।

सपा के कार्यकाल में कई घोटाले सामने आए। लोगों ने इसे देखा और उन्हें वोट दिया। हमारे कानून और व्यवस्था के बारे में बताया गया है लेकिन यह सच नहीं है। 2017 में पुलिस के कई पद खाली थे। हमने पुलिस भर्ती को पारदर्शी बनाया है। 1.54 लाख से अधिक की भर्ती की गई है।

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार युवाओं और उनके भविष्य के प्रति सतर्क है और एक परिवार कार्ड शुरू करने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक परिवार के एक युवक को रोजगार मिलेगा। यूपी को पीएम मोदी के विजन के अनुसार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता जनार्दन ने हम पर भरोसा किया. प्रदेश में 37 सालों बाद कोई सरकार धमाकेदार तरीके से दोबारा आई वापस है, और अपना काम शुरू कर चुकी है।

 सीएम योगी ने कहा कि सपा की पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें श्रमिकों को समस्यों मानती थी। हम उनके साथ खड़े हुए। 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर भी श्रमिकों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट का साथी कौन, सह कोरोना काल ने बता दिया। हम सरकार के द्वार खड़े रहे।

यूपी विधानसभा चुनावों के शांति से संपन्न हो जाने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि वेस्ट बंगाल से यहां चुनावों में एक दीदी आईं थी। जबकि उनके अपने राज्य में चुनाव के दौरान व्यापक हिंसा की घटनाएं हुईं। 242 में से 142 सीटों पर हिंसक घटनाएं घटी थीं। 25 हजार बूथ प्रभावित हुए थे। भाजपा के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता शेल्टर होम में जाने को मजबूर हुए थे। 57 लोगों को हत्या हुई। 123 महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। यह सब उस वेस्ट बंगाल में हुआ जहां की आबादी यूपी की आबादी की आधी है। 

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button